Justin Trudeau: भारत और कनाडा के बढ़ते विवाद के बीच लगा कनाडा के PM को एक और बड़ा झटका,प्रधानमंत्री रेस में पिछड़े ट्रूडो

Justin Trudeau: कनाडाई प्रधानमंत्री के बयान के बात भारत और कनाडा के बिच के रिश्ते में खटास आयी है। यह मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुछ समय पहले हुए खालिस्तानी नेता की कनाडा में खुलेआम हत्या का मामला संभलने का नाम नहीं ले रही है। कनाडाई PM ने इस मामले में भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

जिसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्ते में दरार आ गयी हैं। इन मुद्दों के बिच कनाडा के प्रधानमंत्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। कनाडा में गोलीबारी के बढ़ते मामले और विरोध प्रदर्शन के बाद हुए एक सर्वे के बाद प्रधानमंत्री को बड़ा झटका लगा है। हाल में हुए एक सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री ट्रुडो PM की रेस में पिछड़ गए हैं।

प्रधानमंत्री पद की रेस में पिछड़े Justin Trudeau

कनाडा के ग्लोबल न्यूज के लिए IBSO द्वारा किए एक सर्वे में यह पता चला है की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहें हैं। आपको बता दे की 40% लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में पियरे पोइलिवरे को पसंद किया है। वहीँ 30% लोगों ने ट्रुडो को पसंद किया। 31% लोगों ने ट्रुडो को प्रधानमंत्री पद के लिए अच्छा विकल्प माना है।

पियरे पोइलिवरे की बढ़ी लोकप्रियता

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सामने आयी सर्वे से यह साफ़ दिख रहा है 2025 में होने वाले चुनाव में पियरे की स्थिति काफी मजबूत है। सर्वे के परिणाम से ऐसा लग रहा है की इस बार कंजर्वेटिव पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने की काफी संभावना है।

खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में ट्रुडो के बयान ने भारत और कनाडा के संबंध में दरार पैदा कर दी है। इस मामले में कनाडाई प्रधानमंत्री सवालों के घेरे में आ गए हैं। पोइलिवरे ने भी इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा था की ट्रूडो को सभी तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए, ताकि देश के लोगों के सामने सारी सच्चाई आ सके।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment