Thursday, December 7, 2023
HomenewsMP NEWS: धर्म परिवर्तन कर राहुल सेन बना उमर,आतंकी गतिविधियों में NIA...

MP NEWS: धर्म परिवर्तन कर राहुल सेन बना उमर,आतंकी गतिविधियों में NIA ने किया गिरफ्तार

MP NEWS: राहुल सेन उर्फ़ उमर को NIA द्वारा गिरफ्तार किया गया। राहुल सेन आईएसआईएस के संपर्क में था। राहुल सेन आईएसआईएस के झारखंड मोड्यूल के लोगों के साथ संपर्क में था। और आईएसआईएस के कहने पर उसने अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह राहुल से उमर बना। जांच से पता चला है की आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से वह आईएसआईएस के संपर्क में था।

MP NEWS: पूछताछ में सामने आई कई बातें

NIA ने राहुल सेन उर्फ़ उमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान कई गंभीर बातें सामने आई है। पूछताछ में पता चला की राहुल सेन ने आईएसआईएस के कहने पर अपना धर्म परिवर्तन किया था। जांच में यह भी पता चला है की राहुल उर्फ़ उमर ने आतंकी संगठन के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर कई ग्रुप बना रखें हैं। इस ग्रुप के माध्यम से आईएसआईएस के प्रशिक्षण और वैचारिक वीडियो का प्रचार प्रसार वह खुद करता था। इतना ही नहीं हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह युवाओं को एकत्र करता था।

फैजान अंसारी से मिली जानकारी के बाद हुई राहुल की गिरफ्तारी

इस मामले में NIA लगातार जांच कर रही है। आपको बता दें कि NIA ने जुलाई में फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया था। फैजान अंसारी से मिली जानकारी के बाद वह लगातार राहुल सेन उर्फ़ उमर पर नजर रखें हुए थी। जिसके बाद से 15 सितम्बर को राहुल सेन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तारी के दौरान राहुल सेन के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री और सिम कार्ड बरामद किये गए थे। NIA इस मामले में लगातार जांच कर रही है। इस मांमले में NIA और भी लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments