Thursday, December 7, 2023
HomenewsDelhi Politics: केजरीवाल को लेकर आ रही बुरी खबर,आप के दो दर्जन...

Delhi Politics: केजरीवाल को लेकर आ रही बुरी खबर,आप के दो दर्जन नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कोंग्रेस का हाथ

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आप के दो दर्जन से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इन सभी नेताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित सभा में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस सभा में अरविंदर सिंह लवली ने दिया यह बयान

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पदभार संभालते ही, उन सभी नेताओं से पार्टी में वापसी की अपील की थी जो किसी कारणवश कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल थे। इस वजह से दो दर्जन से अधिक नेता आप छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ गये। इस मौके पर लवली ने आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आप दोनों ही पार्टियों ने केवल जनता को ठगने का काम किया है। दिल्ली की विकास को लेकर उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाएं हैं।

लवली ने आगे कहा की दिल्ली में आए दिन भाजपा औऱ आप के विवाद की वजह से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है। इतना ही नहीं इसकी वजह से बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी अटके हुए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है। वहीं दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का आरोप भाजपा पर लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भागती नजर आती है। लेकिन अब दिल्ली की जनता यह सब नहीं सहेगी। पार्टी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह दिख रहा है। हमारे कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

विपक्ष के कई नेता होना चाहते हैं पार्टी में शामिल

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा की विपक्षी दलों के कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है। मगर पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम नही उठाना चाहती है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष लवली के पदभार संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मगर आप के इतने सारे नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने से आप को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments