Thursday, December 7, 2023
HomenewsBihar News: बिहार में जारी की गई जातीय जनगणना की रिपोर्ट,जानें कितनी...

Bihar News: बिहार में जारी की गई जातीय जनगणना की रिपोर्ट,जानें कितनी है हिंदू और मुस्लिमों की आबादी

Bihar News: बिहार में नितीश सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट में धर्म के आधार पर भी बिहार की जनसंख्या का विवरण किया गया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में हिन्दुओं की जनसंख्या सबसे अधिक है। 81.99 % आबादी हिन्दुओं की है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सबसे अधिक हिंदू की संख्या है 10 करोड़ 71 लाख 92 हजार 958 है। वहीं मुस्लिम की संख्या 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 यानी की लगभग 17% है। जबकी ईसाई की 75,238, सिख की 14753, बौद्ध की 1,11,201 और जैन की संख्या 12,523 है।

Bihar News:बिहार के बाहर में रहने वाले 53 लाख 72 हजार 22 लोग.

इस जातीय गणना के मुताबिक कुल जनसंख्या का 63% हिस्सा ओबीसी, ईबीसी हैं। इस जातीय गणना के अनुसार यादव, ओबीसी जनसंख्या के मामले में सबसे अधिक हैं। यादव की कुल जनसंख्या 14.27 % है। हुए गणना के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जिनमें से 53 लाख 72 हजार 22 लोग बिहार से बाहर रहते हैं। गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।

बिहार में आए जातीय जनगणना की जो रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में भूमिहार की आबादी 2.86 %, ब्राह्मणों की आबादी 3.66%, कुर्मी की 2.87%, मुसहर की 3%, यादवों की 14%,  मुसहर की 3%, यादवों की 14% और राजपूत की 3.45% आबादी है।

यह भी पढ़े:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments