Thursday, December 7, 2023
HomenewsAnand Mahindra: शीतल देवी के जज्बे को आनंद महिंद्रा का सलाम,ट्वीट के...

Anand Mahindra: शीतल देवी के जज्बे को आनंद महिंद्रा का सलाम,ट्वीट के जरिए किया यह एलान

Anand Mahindra: एशियाई पैरा गेम 2023 के बाद एक नाम हर तरफ गूंज रहा है। यह नाम है शीतल देवी का। जी हाँ, शीतल देवी ने एशियाई पैरा गेम 2023 में एक ही सत्र में दो गोल्ड जीतकर इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया है। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। जब खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बात आती है तो देश के जाने-माने उद्योगपति, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम सबसे ऊपर आता हैं।

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया साइट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। और अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपने विचार रखते नजर आते हैं। उन्होंने एशियाई पैरा गेम 2023 में गोल्ड मैडल जितने वाली शीतल देवी के जज्बे को सलाम किया है। ट्वीटर पर इस पोस्ट के जरिए आनंद महिंद्रा ने एक बड़ा एलान भी किया है। तो चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा है।

 Anand Mahindra का एलान

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शीतल देवी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पैरों से निशाना लगाने की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने शीतल देवी का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने जीवन में कभी भी छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में शिकायत नहीं करूँगा। #शीतलदेवी आप हम सभी के लिए एक शिक्षक हैं।

कृपया हमारी श्रेणी में से कोई भी कार चुनें और हम इसे आपको पुरस्कृत करेंगे और इसे आपके उपयोग के लिए अनुकूलित करेंगे”। जी हाँ, आनंद महिंद्रा ने शीतल देवी को एक कार देने का एलान किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है उनकी कंपनी शीतल देवी के मुताबिक कस्टमाइज भी करेगा।

लोग कर रहे जमकर कमेंट

आनंद महिंद्रा के इस एलान के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग आनंद महिंद्रा इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’सर आपकी तरफ से यह बहुत अच्छी पहल है’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शीतल देवी आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं’।

यह भी पढ़ें:इजराइल-हमास मुद्दे पर UN के प्रस्ताव पर भारत के रवैये की Sonia Gandhi ने की निंदा,कहा, ‘गाजा में मानवता की परीक्षा ली जा रही है’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments