Thursday, December 7, 2023
HomenewsGoogle Map पर बदला India का नाम,सर्च करने पर लिखा आता है...

Google Map पर बदला India का नाम,सर्च करने पर लिखा आता है भारत

Google Map: इंडिया vs भारत पर सियासत अभी गर्म है। कुछ समय पहले भारत सरकार ने इंडिया का नाम भारत रखने के संकेत दिए थे। हालाँकि आधिकारिक तोर पर अब तक इस मामले में कुछ कहा नहीं गया है। मगर गूगल में ने इसकी शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि गूगल मैप ने अपने डाटा में कुछ बदलाव किए हैं। जी हाँ अब गूगल मैप पर यदि आप इंडिया सर्च करेंगे तो आपको भारत के साथ देश का तिरंगा दिखाई देगा। गूगल मैप पर यदि आप भारत सर्च करते है तो आपको ‘Country In South Asia’ के टैग के साथ भारत का झंडा दिखाई देगा।

Google Map पर देश के नाम में बदलाव

India और Bharat दोनों ही ‘Country In South Asia’ के नाम से लिखा देखा जा रहा है। यानी गूगल मैप्स यूजर भारत और इंडिया दोनों सर्च कर भारत का ऑफिसियल नक्शा देख सकते हैं। इतना ही नहीं गूगल के अन्य प्लेटफार्म जैसे गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं, तो उन्हें एक जैसा ही रिजल्ट मिल रहा है।

नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

बता दें कि इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेशन में भी इंग्लिश में इंडिया लिखने पर हिंदी में भारत लिखा दिखता है। हालांकि, अभी तक गूगल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गूगल की तरफ से जल्द इसको लेकर बयान आ सकता है।

यह भी पढ़ें:Interesting Facts: दुनिया का ऐसा देश जहाँ नहीं है कोई गांव,अमीरी के मामले में कई देशों को देता है टक्कर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments