Categories: news

Delhi Politics: केजरीवाल को लेकर आ रही बुरी खबर,आप के दो दर्जन नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कोंग्रेस का हाथ

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आप के दो दर्जन से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इन सभी नेताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित सभा में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस सभा में अरविंदर सिंह लवली ने दिया यह बयान

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पदभार संभालते ही, उन सभी नेताओं से पार्टी में वापसी की अपील की थी जो किसी कारणवश कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल थे। इस वजह से दो दर्जन से अधिक नेता आप छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ गये। इस मौके पर लवली ने आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आप दोनों ही पार्टियों ने केवल जनता को ठगने का काम किया है। दिल्ली की विकास को लेकर उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाएं हैं।

लवली ने आगे कहा की दिल्ली में आए दिन भाजपा औऱ आप के विवाद की वजह से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है। इतना ही नहीं इसकी वजह से बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी अटके हुए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है। वहीं दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का आरोप भाजपा पर लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भागती नजर आती है। लेकिन अब दिल्ली की जनता यह सब नहीं सहेगी। पार्टी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह दिख रहा है। हमारे कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

विपक्ष के कई नेता होना चाहते हैं पार्टी में शामिल

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा की विपक्षी दलों के कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है। मगर पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम नही उठाना चाहती है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष लवली के पदभार संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मगर आप के इतने सारे नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने से आप को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें:

Humlog Desk

I am an Engineering student by education & a professional content writer by passion. I am in blogging (content writing, SEO expert & marketing expert) for 6 years.

Recent Posts

तो क्या सनी लियोनी UP पुलिस में हो रही भर्ती.? एडमिट कार्ड हुआ वायरल..

UP Police Admit Card Sunny Leone Matter: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2024 के लिए 60,244…

7 months ago

Wanted गर्ल आयशा टाकिया को पहचानना हुआ मुश्किल.! लोग हो गए हैरान..

Ayesha Takia Spot Airport: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया (Ayesha Takia) का इंडस्ट्री में काफी बड़ा…

7 months ago

Scorpio गाड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी अब मात्र 9 लाख में ले आये चमचमाती Mahindra Scorpio S9, जाने कैसे।

Mahindra Scorpio S9: महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों का क्रेज लोगों में देखा ही जाता है…

7 months ago

अब बाइक चोरी होने से बचाएगा ये छोटा-सा यंत्र कीमत भी है बहुत ही कम

GPS Tracker Amazon Sale 2024: जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि अक्सर गाड़ी…

7 months ago

छोटी फोगाट का हुआ निधन पसरा पूरे देश मे मातम।

Dangal Movie Fame Suhani Bhatnagar Passed Away: महज नौ साल की उम्र में फिल्म दंगल…

7 months ago

शेयर खरीदने के हो शौकीन तो आज ही खरीदे ये शेयर जो मात्र 1 रु में बिक रहा है जल्द बन जाओगे लखपति।

Vision Cinemas Share Price: स्टॉक मार्केट में आए दिन शेयर ऊपर नीचे होते रहते हैं…

7 months ago