मुकेश अंबानी ने रचा इतिहास किया भारत का नाम ऊँचा, इस मामले में सत्य नडेला और सुंदर पिचाई को छोड़ा पीछे।

Brand Guardianship Index 2024: ब्रांड फाइनेंस द्वारा तैयार ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 (Brand Guardianship Index 2024) में मुकेश अंबानी को शीर्ष भारतीय के रूप में शामिल किया गया है। इस सूचकांक में उन्हें विश्व स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। इंडेक्स में सिर्फ टेनसेंट के हुआतेंग मा ही उनसे आगे हैं।

ब्रांड फाइनेंस के अनुसार, ब्रांड स्टीवर्डशिप इंडेक्स उन सीईओ की पहचान करता है जो सभी हितधारकों – कर्मचारियों, निवेशकों और व्यापक समाज की जरूरतों को संतुलित करके, स्थायी तरीके से व्यावसायिक मूल्य बना रहे हैं।

टाटा संस् के चेयरमैन 5वें स्थान पर

इस सूचकांक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पांचवां स्थान मिला है। इससे पहले 2023 में वह आठवें स्थान पर थे। इस साल के इंडेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनीश शाह छठे और इंफोसिस के सलिल पारेख 16वें स्थान पर हैं. 2023 इंडेक्स में भी अंबानी को वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया था। इस वर्ष उन्हें ‘विविध’ समूह श्रेणी में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।

मुकेश अंबानी इस मामले में आगे

इस साल उन्हें ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 (Brand Guardianship Index 2024) में ‘विविधीकृत’ समूहों में पहला स्थान दिया गया है। अंबानी को माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई, एप्पल के टिम कुक और टेस्ला के एलोन मस्क जैसे वैश्विक दिग्गजों से आगे स्थान दिया गया है।

ब्रांड फाइनेंस के सर्वे में अंबानी को 80.3 का बीजीआई स्कोर मिला, जो चीन स्थित टेनसेंट के हुआतेंग मा के 81.6 से थोड़ा कम है। ब्रांड फाइनेंस उपायों का एक संतुलित स्कोरकार्ड बनाता है जो सीईओ की क्षमता को सर्वोत्तम रूप से पकड़ता है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 109 अरब डॉलर है। वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।