Loan देने वाली इन 2200 Fake Loan Apps पर चला गूगल का चाबुक,देखे कहि आपने भी तो नही लिया था इनसे लोन।

2200 Fake Loan Apps: इंटरनेट पर Loan Apps का जाल फैला हुआ है। ऐसे कई फर्जी लोन ऐप हैं जो लोगों को फंसाते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। कुछ मामलों में ये फर्जी लोन ऐप्स जानलेवा भी साबित हुए हैं. दरअसल, कर्ज के जाल में फंसकर कई उपभोक्ता अपनी जान तक गंवा चुके हैं। यूजर्स को ऐसे Apps से बचाने के लिए गूगल समय-समय पर इन्हें Play Store से हटाता रहता है।

2200 Fake Loan Apps Remove

कंपनी ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच 2200 Fake Loan Apps को Google Play Store से हटा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने Fake Apps को रोकने के सरकार के प्रयासों की दिशा में यह कदम उठाया है।

संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बताया कि कैसे सरकार इन Loan Apps से निपटने के लिए आरबीआई जैसे नियामक प्राधिकरणों के साथ काम कर रही है। IT मंत्रालय के मुताबिक, गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 3500 से 4000 Apps का रिव्यू किया था.

2200 Fake Loan Apps को Play Store से हटाया

इसके बाद कंपनी ने 2500 Apps को Play Store से हटा दिया। Fake Loan Apps के खिलाफ गूगल की कार्रवाई सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच जारी रही। इस दौरान गूगल ने 2200 Fake Loan Apps को प्ले स्टोर से हटा दिया है। इसके साथ ही गूगल ने प्ले स्टोर पर Loan Apps को लेकर भी अपनी पॉलिसी अपडेट की है.