Mukesh Ambani has India Most Expensive Security: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को सभी जानते हैं और वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 81 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
अपनी मेहनत और लगन से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। वह अपनी टीम के साथ मिलकर लगातार वो प्रयास करते हैं, जिससे उनका कारोबार दिन-रात बढ़ता ही जा रहा है। क्या आप जानते हैं। मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बचाने में कितना खर्चा आता है, आज हम इसका जवाब देंगे।
उद्योगपति मुकेश अंबानी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जिसका मासिक खर्च 20 लाख रुपए है। इसका खर्च अंबानी खुद उठाते हैं। जेड प्लस सुरक्षा के चलते मुकेश अंबानी की सुरक्षा के लिए एक बार में 55 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इनमें 10 एनएसजी और एसपीजी कमांडो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 170 से ज्यादा कारें हैं. इतना ही नहीं उनकी एक कार BMW 760Li पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है, जो उन्हें कड़ी सुरक्षा देती है। इस कार की कीमत 8 करोड़ 50 लाख रुपए है।
इस कार में लैपटॉप, टीवी स्क्रीन, कॉन्फ्रेंस सेंटर जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा उनके पास बास बेंटले, रॉल्स रॉयस जैसी कई लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं।
UP Police Admit Card Sunny Leone Matter: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2024 के लिए 60,244…
Ayesha Takia Spot Airport: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया (Ayesha Takia) का इंडस्ट्री में काफी बड़ा…
Mahindra Scorpio S9: महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों का क्रेज लोगों में देखा ही जाता है…
GPS Tracker Amazon Sale 2024: जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि अक्सर गाड़ी…
Dangal Movie Fame Suhani Bhatnagar Passed Away: महज नौ साल की उम्र में फिल्म दंगल…
Vision Cinemas Share Price: स्टॉक मार्केट में आए दिन शेयर ऊपर नीचे होते रहते हैं…