21 सितम्बर को IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 जारी की गयी। इस लिस्ट में भारत की स्वदेशी डिलीवरी स्टार्टअप Zepto के सह-संस्थापक का नाम मौजूद है। इनका नाम है कैवल्य वोहरा (Kaivalya Vohra)। आपको जान कर हैरानी होगी की कैवल्य सिर्फ 19 वर्षीय हैं। इस लिस्ट में उनके दोस्त और साथी आदित पालिचा का भी नाम है। वो भी देश के सबसे कम उम्र के अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ड्रॉपआउट हैं Zepto संस्थापक !
आपको बता दें की दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ड्रॉपआउट है। ज़िप्तो संस्थापक कैवल्य और आदित ने 2021 में Zepto की शुरुआत की थी। वे सिर्फ 19 साल के हैं और इतनी कम उम्र में ही दोनों ने अपने ग्रोसरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Zepto से काफी सफलता हासिल की है। आज यह कंपनी करीब 900 मिलियन डॉलर की है।
देश के सबसे युवा अमीर बने !
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 90 के दशक में जन्मे 13 सेल्फ मेड लोगों ने जगह बनाई है। वोहरा की संपत्ति करीब 1,000 करोड़ रुपये है।वह सबसे अमीर लोगों की सूची में 1,036 रैंक पर हैं। जबकि पालिचा 1,200 करोड़ की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 950वें स्थान पर हैं। Hurun India Rich List 2022 में देश के 122 शहरों में 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले 1,103 लोगों को लिस्ट में जगह दी गई है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में की पढ़ाई!
कैवल्य वोहरा किरानाकार्ट के सह-संस्थापक और सीटीओ और जेप्टो के सह-संस्थापक और सीटीओ हैं। वोहरा कंप्यूटर साइंस में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट भी हैं। कैवल्य वोहरा और आदिक पालिचा ने स्टार्टअप शुरू करने से पहले एक साथ वाई कॉम्बीनेटर में काम किया था। पालिचा और वोहरा का पहला स्टार्टअप किरानाकार्ट है. जैसा कि नाम से जाहिर है, इस ऐप के जरिए राशन का सामान जल्द से जल्द डिलीवर किया जाता था। सबसे पहले किरानाकार्ट ने स्थानीय किराना स्टोरों के साथ हाथ मिलाया और 45 मिनट के अंदर किराने का सामान घर-घर तक पहुंचाया।
कॉलेज की पढ़ाई के समय आया Zepto का idea !
कॉलेज के दिनों में दोनों को सामान ऑर्डर करने के बाद एक दो दिन का इतंजार करना पड़ता था। कई बार तो वो सामान किराना स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं होता था। बस दोनों ने इसी का समाधान निकालने के लिए Zepto की शुरुआत की, जो कि 10 मिनट में किराने के सामान की डिलीवरी करवाती है।