YouTuber Amit युवाओ के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनकी वीडियो को लाखों लोग देखते है। वो यूट्यूब चैनल ( YouTube Channel)के साथ साथ कई पेज के एडमिन भी हैं। और इन पेजेस पर उनके मिलियन में फॉलोवर्स हैं। बताया जाता है की उनकी मासिक आमदनी करोड़ों में होती है। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर इसके अलावा भी अमित बहुत से काम करते है। लेकिन हाल में ही उनके साथ एक बेहद ही दुःखद घटना हुई। दरअसल उन्हें सांप ने काट लिया है। आइये बताते हैं आपको उनकी सेहत से जुडी बड़ी अपडेट सामने आयी है।

तत्काल अस्पताल में कराया गया भर्ती!
आपको बता दें की YouTuber Amit मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर के रहने वाले है। उन्हें हाल ही में को सांप ने काट लिया। घटना के बाद अमित का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पहले की बजाय अब अमित की हालत में काफी ज्यादा सुधार है। लेकिन जबसे अमित को सांप ने काटा है तबसे अमित को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। इसका कारण ये है की कई दिनों से उन्होंने यूट्यूब पर कोई वीडियो अपलोड नहीं की है। उनको एक एक्सपेरिमेंट के दौरान सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि यह सांप कोबरा सांप है। हांलाकि इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन अमित शर्मा (Amit Sharma) को सांप ने डसा इस खबर को ही सिर्फ चौबीस घंटे से भी कम समय में करोड़ों लोग देख चुके हैं।
Read More: Hyderabad: अचानक फटी सड़क और एक ही झटके में धरती में समा गया पूरा बाजार! वीडियो हो रही वायरल

भारत के टॉप ब्लॉगर में शामिल है YouTuber Amit !
आपको बता दें YouTuber Amit IIT Roorkee से इंजीनियर हैं। इसके बाद यूट्यूब पर अपने दो पेज शुरू किए। बताया जा रहा है की अमित अपने एक पेज क्रेजी एक्स वाई जेड पर तो साइंस और डेली लाइफ से जुड़े हैक के वीडियो अपलोड करते हैं। इस पेज पर उनके करीब 9 करोड़ महीने की कमाई है। जबकि दूसरा पेज द इंडियन बॉक्सर के नाम से है। जिसमें वह चीजों की अनबॉक्सिंग करते हैं। इससे भी उन्हें हर महीने करीब 2 करोड रुपए की कमाई होती है। पिछले दिनों वे दुबई की सड़कों पर दुबई की सबसे महंगी कार चलाते हुए भी मिले थे। वे अपने दोस्तों के साथ दुबई घुमने के लिए गए थे।