UP Upchunav 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था। डिंपल यादव दो बार कन्नौज से सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस बार भी वह मुख्य मुकाबले में शामिल हैं। मैनुपरी उपुचनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। नतीजे आज शाम तक घोषित हो जाएंगे। इस चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू की गई।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा को बढ़त!
मैनपुरी लोकसभा सीट पर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के नौ राउंड की गिनती में सपा की डिंपल यादव को 39883 और बीजेपी के रघुराज को 17030 वोट मिले। डिंपल यादव भाजपा के रघुराज से 22853 वोट से आगे हैं। सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने इस बार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया। रघुराज सिंह शाक्य इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं। तीनों ही बार वे सपा के टिकट पर ही चुने गए थे। बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
Read More: Himachal Pradesh Election Result: AAP की जमानत जब्त! BJP-Congress को मिल रहीं इतनी सीटें..
UP Upchunav 2022: अखिलेश यादव ने लगाया ये आ रोप!
मैनपुरी में 51.2 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि पिछली बार हुए 58.5 प्रतिशत की तुलना में कम है। वोटिंग के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। अखिलेश सहित सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट डालने नहीं दे रही हैं। इसके बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा हुआ है। नेताजी के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से यादव परिवार की बड़ी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) उम्मीदवार हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर सजता है।