Twitter और Meta के निष्कासित कर्मचारियों के लिए ये भारतीय CEO बना मसीहा! कहा ‘लौट आओ घर… ‘

Twitter और Meta जैसी कंपनियां बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इस में दुनियाभर के कर्मचारी शामिल हैं। इसमें बड़ी तादाद में भारतीय कर्मचारियों के भी नाम है। रोज़गार पर मंडराए इस संकट के बीच भारतीय Ceo हर्ष जैन मसीहा बनकर उभरे है। Harsh Jain Dream 11 के CEO और CO-Founder हैं। Harsh Jain ने निष्कासित किए गए भारतीयों को घर लौटने को कहा है और साथ ही आश्वासन दिया है कि वो उनको जॉब देंगे। मुख्य रूप से वे जो एच 1 बी वीजा मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी भारतीय तकनीकी कंपनियों की विकास क्षमता को साकार करने में मदद कर सकते हैं।


ट्वीट करके दी जानकारी!

आपको बता दें की Harsh Jain ने Twitter और मेटा से निकाले गए कर्मचारियों के लिए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा ‘अमेरिका में हुई छंटनी हुई, जहां 52 हजार से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।मैं वहां मौजूद सभी भारतीयों से कहना चाहता हूं कि घर वापिस लौट आएं। भारतीय टेक को अगले दशक में आगे बढ़ाने में मदद करें।’ उन्होंने कहा कि ड्रीम स्पोर्ट्स हमेशा ‘महान प्रतिभाओं की तलाश में रहता है, विशेष रूप से डिजाइन, प्रोडक्ट और टेक में नेतृत्व के अनुभव के साथ।’

Read More: Meta द्वारा निकाले गए 11000 कर्मचारियों को मिली राहत! Mark Zuckerberg ने किया बड़ा ऐलान…

Twitter, Meta समेत कई कंपनियों ने शुरू की छंटनी!

घटते रेवेन्यू, विज्ञापनों में कमी और भी कई तरह के वित्तीय संकटों की वजह से कई टेक कंपनियों ने छंटनी का फैसला लिया है। अकेले Meta ही तकरीबन 11,000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने जा रहा है। तकनीकी दिग्गज के कर्मचारियों की संख्या का लगभग 13% है। फेसबुक-पैरेंट ने इस साल अपने मूल्य का लगभग 70% बहा दिया है, जिसका मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 255.79 बिलियन डॉलर हो गया है। एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के बाद, कंपनी के आधे कर्मचारियों को फायर कर दिया गया। Microsoft, Netflix, Zillow, और Spotify ने भी अपने कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular