हमारे देश में काफी अधिक मात्रा में मुस्लिम समुदाय रहता है! जिसके चलते मस्जिदों की संख्या भी काफी अच्छी है! लेकिन वही एक ऐसा भी देश है जहां मुस्लिम तो है लेकिन मस्जिद नहीं है! इस देश में मस्जिद बनाने की अनुमति भी नहीं है! इस देश का नाम है स्लोवाकिया! आज तक आपने ऐसा नहीं सुना होगा कि कहीं पर मुसलमान रहते हो और अजान या प्रार्थना करने के लिए मस्जिद ना हो! लेकिन स्लोवाकिया मैं कोई भी मस्जिद नहीं है! साल 2010 की बात करें तो इस देश में मुस्लिमों की आबादी लगभग 5000 के आसपास थी! जोकि इस देश की कुल आबादी का 0.1 प्रतिशत थी! बता दे कि यहां जो मुसलमान सत्य वी शताब्दी के आसपास आए थे वह तुर्क और उइगर थे! स्लोवाकिया के मध्य और दक्षिण हिस्से में यह लोग बस गए! कभी इस पूरे देश को युगोस्लाविया कहा जाता था!
अक्सर विवाद भी रहा है मस्जिद को लेकर
स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य जरूर है लेकिन ऐसा देश है जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना और यहां कोई मस्जिद नहीं है! इस बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता रहा है! साल 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी को इस्लामिक सेंटर बनाने पर भी बहुत विवाद हुआ था! ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के ऐसे किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया!
मुस्लिम शरणार्थियों को भी अनुमति नहीं
साल 2015 की बात करें तो हीरो के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था! स्लोवािकिया ने तब 200 ईसाइयों को शरण दी लेकिन वही मुसलमानों को शरण देने से मना कर दिया! स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने अपने फैसले को स्पष्ट किया कि उनके पास मुसलमानों की पूजा के लिए कोई जगह नहीं है और इस स्थिति में, मुसलमानों को शरण देने से देश में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं! हालाँकि, इस निर्णय की यूरोपीय संघ ने भी आलोचना की!
अधिकारिक धर्म का दर्जा इस्लाम को नहीं
30 नवंबर 2016 को, स्लोवाकिया ने इस्लाम धर्म को आधिकारिक धर्म का दर्जा देने पर रोक लगाने वाला एक कानून पारित किया, अर्थात, स्लोवाकिया में इस्लाम धर्म के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा! स्लोवाकिया यूरोपीय संघ का एकमात्र देश है, जहां कोई मस्जिद नहीं हैं!
एक इस्लामिक सेंटर जरूर
हालांकि, राजधानी ब्रातिस्लावा के बाहर, कॉर्डोबा में एक इस्लामिक केंद्र है, जहाँ मुसलमान नमाज़ अदा करते हैं! यह पूरे देश में एकमात्र स्थान है जहां मुसलमान नमाज अदा करने आते हैं, लेकिन यह एक गैर-सरकारी मस्जिद है! यह रोज़ खुलता है, लेकिन यह बहुत छोटी जगह है, यहाँ मुश्किल से 80 से 100 लोग ही आ सकते हैं! इस इमारत में मस्जिदों में पारंपरिक सजावट की अनुमति नहीं है! स्लोवाकिया के मुसलमानों ने इसे आधिकारिक मस्जिद का दर्जा देने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर सरकार उनके अनुरोध को खारिज कर देती है!
सबको रखना पड़ता है पहचान पत्र
स्लोवाकिया में कुछ नियमों और कानूनों का हमेशा पालन किया जाता है! उदाहरण के लिए, यहां सभी को अपना पहचान पत्र ले जाना होगा! यदि आप स्लोवाकिया गए हैं, तो आपको हमेशा पासपोर्ट ले जाना होगा!