धारावाहिक “रामायण” के “सुग्रीव” श्याम सुंदर जी का हुआ निधन,अरुण गोविल सहित सभी दे रहे श्रधांजलि…

sugreev ramayan shyam sundar kalani died: रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कालानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी है। रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने अभिनेता श्याम सुंदर कालानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अरुण ने लिखा, ‘श्री श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई। बहुत अच्छा व्यक्तित्व और एक सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को शांति मिले। ‘

बता दें कि दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का प्रसारण हो रहा है। ऐसे में रामानंद की रामायण के साथ ही शो की कास्ट भी सुर्खियों में है। इस बीच, श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दर्शकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, श्याम सुंदर कालानी ने रामायण से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालाँकि, उन्हें इसके बाद ज्यादा काम नहीं मिला। रामायण में श्याम सुंदर की भूमिका के बारे में बात करते हुए, सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान आती है। वानर राज सुग्रीव रावण के साथ युद्ध में राम की मदद करते हैं। हनुमान की मुलाकात सुग्रीव और राम से हुई थी। राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्जा दिया।

गौरतलब है कि राम का किरदार अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार सुनील लाहिड़ी, सीता का दीपिका चिखलिया, हनुमान का दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। दूरदर्शन पर टेलीकास्ट में भी रामायण ने लोकप्रियता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि 2015 के बाद से प्रसारित होने वाले किसी भी शो की तुलना में अधिक टीआरपी है।

HumLog
HumLoghttp://humlog.co.in/
HumLog.co.in समाचारों व विचारों का ऐसा पोर्टल, जो आप तक उन ख़बरों को लाता है, जिन्हें भारत की मेनस्ट्रीम मीडिया अक्सर दबा देती है या नजरअंदाज करती है.
RELATED ARTICLES

Most Popular