एमपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन गयी! मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सत्ता संभालने के 24 घंटे के भीतर राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया है! ये दोनों अधिकारी तब सुर्खियों में आए जब भारतीय जनता पार्टी के नेता को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में एक रैली के दौरान थप्पड़ मारा गया!
इन दोनों अधिकारियों को हटाने का आदेश सरकार ने मंगलवार शाम को जारी किया था! शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर दोनों अधिकारियों को हटा दिया! दोनों महिला अधिकारी तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने न केवल भाजपा नेताओं को राजगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में रैली निकालने से रोका, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया!

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया! वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया! बीजेपी इस मामले पर लगातार हमलावर थी! भाजपा ने राज्य भर में प्रदर्शन किए! तब शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, जो कि विधानसभा में विपक्ष के नेता थे और पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भी राजगढ़ गए थे!
बता दे कि राज्य स्तर के शीर्ष भाजपा नेता राजगढ़ पहुंचे और डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया! भाजपा नेता दोनों अधिकारियों को पद से तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे! निधि निवेदिता और प्रिया वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की पार्टी की ओर से भी मांग की गई थी!