PM मोदी के इस केंद्रीय मंत्री को WHO के कार्यकारी बोर्ड का “चेयरमैन” बनाया गया..!

Scindia congratulates Dr. Harsh Vardhan for taking over as Executive Board President In WHO: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है! दरअसल, हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे! कोविड-19 के खिलाफ चल रही भारत में जंग में डॉक्टर हर्षवर्धन सबसे आगे खड़े होने वाले लोगों में से एक है! उनको इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके चलते देश में कई लोगों ने उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए बधाई होती है! इसमें भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल है!

ज्योतिराज सिंधिया का कहना है कि “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया जाना हमारे देश के लिए गौरव की बात है! @drharshvardhan को बधाई! मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्य से भारत का नाम समूचे विश्व मे मजबूती से आगे बढ़ाएंगे! मेरी शुभकामनाएं!”

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ बिप्लब कुमार ने भी डॉ हर्षवर्धन को बधाई दी है! उन्होंने कहा है कि “WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री को बधाई! यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है! त्रिपुरा के लोगों की ओर से हम आपको नई भूमिका के लिए सफलता की कामना करते हैं! माता त्रिपुरसुंदरी आपको आशीर्वाद दे!”

HumLog
HumLoghttp://humlog.co.in/
HumLog.co.in समाचारों व विचारों का ऐसा पोर्टल, जो आप तक उन ख़बरों को लाता है, जिन्हें भारत की मेनस्ट्रीम मीडिया अक्सर दबा देती है या नजरअंदाज करती है.
RELATED ARTICLES

Most Popular