महाराष्ट्र में साधुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पालघर में दो साधुओं की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब नांदेड़ में एक साधु की हत्या से इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नादेंद के उमरी तालुका के नागथाना में शनिवार रात बदमाशों ने बाल ब्रह्मचारी शिवाचार्य की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शिवाचार्य के शरीर के पास भगवान शिंदे नाम के व्यक्ति का शव भी मिला है। दोनों के शव घर के बाथरूम के पास मिले हैं। हत्या गैलरट के लिए की गई है।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाशों ने उनकी कार लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन बाद में वह छोड़ कर भाग गया। हत्या के पीछे का कारण लूटपाट बताया जाता है। हालांकि, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
भाजपा नेता और प्रवक्ता राम कदम ने साधुओं की हत्या को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंतराल में दूसरी बार, महाराष्ट्र में साधुओं को मार दिया गया। सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार हुई साधुओं की हत्या को सरकार ने अफवाह करार दिया। महाराष्ट्र में न तो संत सुरक्षित हैं और न ही पुलिस। पिछले 2 महीनों में, महाराष्ट्र में 240 से अधिक पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है
गौरतलब है कि पिछले महीने, महाराष्ट्र के पालघर के गडचिंचल गांव में भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के अनुसार, दोनों साधु बंद के दौरान गुजरात में अपने गुरु की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस मामले में 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।