Ranchi News: झाड़खंड से एक बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आपको बता दें की यहाँ पर महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बदमाशों ने एक महिला को अपने झांसे में लिया। और उस महिला के दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। तो चलिए हम आपको बताते है क्या है पूरा मामला।
Ranchi News: धोनी के नाम पर बदमाशों ने दिया किडनेपिंग को अंजाम
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए मशहूर हैं। धोनी पर फिल्म भी बन चुकी है जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। धोनी आए दिन चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वह हैरान कर देने वाली है। आपको बता दें कि रांची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक बदमाश और उसकी साथी ने एक महिला को झांसा देकर उसके दोनों को किडनैप कर ले गए।
आपको बता दें किरांची के जगन्नाथपुर की रहने वाली मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ रांची के हिनू में एक स्टाॅल से कुछ सामान खरीद रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक उस महिला के पास आया। उस युवक ने कहा कि धोनी गरीबों के बीच पांच हजार रुपये और घर बांट रहे हैं। वह महिला उस युवक के झासें में आ गयी और वह उस युवक के साथ चली गई। वह बदमाश मधु देवी को अपने बाइक पर बैठाकर हरमू आवासीय कालोनी ले गया।
Ranchi News: बच्चों के लेकर हुआ फरार
बाइक सवार युवकों ने उस महिला को बिजली ऑफिस के पास उतार दिया। ऑफिस के सामने उतारकर उन्होंने ने कहा की यहीं पर गरीबों को पैसे दिए जाने के संबंध में बैठक चल रही है। धोनी भी आए हैं। बदमाश ने उस महिला से कहा की तुम भी जाकर अपने लिए पैसे मांग लो। बदमाश और उसकी साथी ने महिला को आश्वासन दिया की वो जबतक आएगी तब तक वे उसके दोनों बच्चों का ध्यान रखेंगे। जैसे ही महिला का ध्यान भटका बाइक सवार बदमाश और उसकी साथी महिला बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:Health Tips: कटहल खाने के बाद गलती से भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी