Thursday, December 7, 2023
HomenewsNupur Sharma: बड़े विवाद के बाद 2 साल बाद दोबारा सार्वजानिक रूप...

Nupur Sharma: बड़े विवाद के बाद 2 साल बाद दोबारा सार्वजानिक रूप से नजर आई नूपुर शर्मा,लगाए भारत माता की जय के नारे

Nupur Sharma: एक शो में मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने की वजह से बड़े विवाद में फंसी नूपुर शर्मा 2 साल बाद सार्वजनकि रूप से लोगों के सामने आईं। आपको याद होगा की दो साल पहले मोहम्मद पैगंबर पर उनके विवादित बयान ने बड़ा बखेरा खड़ा कर दिया था। उन्हें जान से मरने की धमकी भी मील रही थी। इतने बड़े विवाद के बाद नूपुर शर्मा ने कुछ समय से लिए मीडिया से दुरी बनाए हुए थीं। मगर एक बार फिर से वह 2 साल बाद मीडिया के सामने आई हैं। आपको बता दें कि नूपुर शर्मा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ देखने आई थीं। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा की कोरोना महामारी के समय कई अनजान हीरो ने अपनी चिंता किये बिना देश के लोगों की जान बचाई है।

2 साल बाद सार्वजानिक कार्यक्रम में नजर आई Nupur Sharma 

2 साल के लंबे वक्त के बाद नूपुर शर्मा किसी सार्वजानिक जगह पर नजर आई थी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के बारे में नूपुर शर्मा ने कहा की इस मूवी का ह्रदय की गहराइयों से आभार। अगर भारत के ये हीरो अपने निजी हित कुर्बान नहीं करते तो भारत के करोड़ों लोगों का बिना वैक्सीन के कैसे गुजरा करते। खासकर कोरोना महामारी में। उनका बहुत-बहुत आभार। विवेक अग्निहोत्री और उनकी पूरी टीम का बहुत अभिनन्द करना चाहती हूँ। जिन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए ऐसी एक फिल्म बनाई है। फिल्म के सभी स्टारकास्ट काफी शानदार थी। आपको बहुत सारी शुभकामनाएं और भारत माता की जय।

क्या था नूपुर शर्मा से जुड़ा विवाद

आपको बता दे की साल 2022 में नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट पर मोहम्मद पैंगम्बर पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद वह बड़े विवाद में फंस गई थीं। इस विवाद के बाद बीजेपी ने उन्हें प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। उनके उस बयान की वजह से उनके खिलाफ फ़तवा जारी कर दिया गया था। इतना ही नहीं देशभर में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुए थे।

यह भी पढ़ें:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments