MCD Election: अमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन के इलाके में AAP का हुआ ये हाल!

MCD Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। एमसीडी के 250 वार्डों में से आम आदमी पार्टी 132 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिलती दिख रही। कांग्रेस मुश्किल से दहाई का आंकड़ा छू पाई है. केजरीवाल की इस लहर में भी आम आदमी पार्टी मुस्लिम इलाकों में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आम आदमी पार्टी का मुस्लिम चेहरा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत पांच पार्षद सीटें आती है। आम आदमी पार्टी का पूरी तरह से ओखला क्षेत्र की सीटों पर सफाया हो गया है।

MCD Election
अमानतुल्लाह खान के इलाके में आप के खाते में सिर्फ एक सीट!

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी का मुस्लिम चेहरा अमानतुल्लाह खान की ओखला विधानसभा सीट के अंदर पांच पार्षद सीटें आती है। इन सीटों में मदनपुर खादर ईस्ट, मदनपुर खादर वेस्ट, सरिता विहार, अबुल फजल एनक्लेव और जाकिर नगर वार्ड शामिल हैं। पूरी तरह से आप इन सीटों पर काबिज थी. लेकिन अब इन सीटों से उसका सफाया हो गया है। इन पांचों में से दो वार्डों में कांग्रेस और दो बीजेपी के खाते में आई है। केवल एक सीट पर ही आम आदमी पार्टी जीत दर्ज़ कर पाई है।

Read More: Delhi MCD Result: Malka Ganj में AAM और BJP की भिड़ंत रोमांचक मोड़ पर! टाई की सम्भावना पर आख़िरकार इस पार्टी ने मारी बाज़ी…

MCD Election: यहाँ हारी आप!

पूर्व पार्षद और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन इस समय जेल की हवा खा रहे हैं। उन्हीं की नेहरू विहार वार्ड नंबर 244 पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। बता दें, आज चुनाव परिणामों में नेहरू विहार सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी मो. अलीम और बीजेपी प्रत्याशी अरुण सिंह भाटी के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि इस सीट से आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। आम आदमी पार्टी एक वोट बैंक इस सीट से पूरी तरह से खत्म हो गया। जिसका एक कारण दिल्ली दंगों के दौरान केजरीवाल की ख़ामोशी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular