FIFA WC : Morocco के खिलाड़ी ने माँ के साथ नाच कर मनाया जीत का जश्न! वीडियो छू लेगी दिल…

FIFA WC Updates: विश्व कप में जीत का जश्न मनाने के कई तरीके हैं, लेकिन Morocco के Sofiane Boufal का ये अंदाज़ इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने अपनी टीम की जीत के बाद अपनी माँ के साथ मिलकर जश्न मनाया। उनका वीडियो लोगों के दिलों को पिघला रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को ने पुर्तगाल के खिलाफ शानदार जीत हासिल करते हुए इतिहास बना दिया। मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराते हुए मोरक्को ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। मोरक्को के लिए विंगर या अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले सोफिएन बूफल ने अपनी मां के साथ इस जीत का जश्न मनाया।

माँ के साथ मनाया जश्न!

FIFA WC: अपनी इस महत्वपूर्ण जीत के मौके पर मोरक्को के खिलाड़ियों को जमकर जश्न मनाते देखा गया। इसी जश्न के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया। मोरक्को के सोफिएन बूफल ने अपनी मां के साथ इस जीत का जश्न मनाया है। बूफल और उनकी मां मैच समाप्त होने के बाद मैदान में जमकर नाचे। दोनों इस जीत से काफी खुश दिखे और उन्होंने जमकर इसका जश्न मनाया। बूफल और उनकी मां का साथ में डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं।

Read More: FIFA World Cup 2022 में Qatar ने हर हफ्ते फूंके अरबों रुपये! रकम सुन चकरा जायेगा सर…

FIFA WC : Morocco
FIFA WC: ये जीत है ऐतिहासिक!

मोरक्को ने फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लगभग 100 साल के इतिहास में शनिवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पुर्तगाल टीम को 1-0 से हराकर मध्य पूर्व में खेले गए पहले विश्व कप में एक और चौंकाने वाला परिणाम दिया। मोरक्को को सेमीफ़ाइनल में अपने दो स्टार्टिंग सेंटर बैक के बिना सामना करना पड़ सकता है। Nayef Aguerd जांघ की चोट के साथ पुर्तगाल के खिलाफ खेल से चूक गए और मोरक्को के कप्तान रोमेन सैस को एक संदिग्ध बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ स्ट्रेचर पर ले जाया गया। डिफेंस के एक अन्य प्रमुख सदस्य, लेफ्ट बैक नूस्सैर मजरौई, एक बीमारी के कारण अनुपस्थित थे, जबकि रेगरागुई ने कहा कि राइट बैक अचरफ हकीमी चोट के साथ खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular