दिल्ली परिवहन निगम (DTC) बस मार्शल (DTC Bus Marshal) के रूप में तैनात एक महिला नागरिक सुरक्षा कर्मचारी ने पूर्वोत्तर दिल्ली में एक पुरुष नागरिक सुरक्षा कर्मचारी पर उसके साथ बलात्कार करने का आरो प लगाया है। पीड़िता के बयान पर खजूरी खास थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि खजूरी खास पुलिस स्टेशन में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें घोंडा, दिल्ली की रहने वाली महिला शिकायतकर्ता ने कहा कि वह नागरिक सुरक्षा में सेवा दे रही है और उसे डीटीसी बसों में मार्शल के रूप में तैनात किया गया है।
DTC की बस में मार्शल के रूप में तैनात तौसीफ ने महिला के साथ रेप किया व वीडियो बनाया है.
तौसीफ को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह महिलाओं की सुरक्षा करेगा लेकिन उसने रेप किया. pic.twitter.com/jnCmjeYPfq
— Minakshi Shriyan (@Minakshishriyan) December 27, 2022
दोस्त बनकर किया ये घिनौना काम!
पुलिस ने बुधवार को कहा कि डीटीसी बसों में मार्शल(DTC Bus Marshal) के रूप में काम करने वाले एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक को अपनी महिला सहकर्मी के साथ शराब के नशे में जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी और पीड़ित दोनों डीटीसी बसों में मार्शल के रूप में काम करने वाले सिविल डिफेंस के कर्मचारी हैं और दोस्त थे।
Read More: Shelly Oberoi हैं AAP की MCD Mayor पद उम्मीदवार!

Video Viral करने की धमकी देता रहा DTC Bus Marshal!
महिला पत्रकार मीनाक्षी शरियान (Minakshi Shriyan) ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए तौसीफ की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, “DTC की बस में मार्शल के रूप में तैनात तौसीफ ने महिला के साथ रेप किया व वीडियो बनाया। तौसीफ को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह महिलाओं की सुरक्षा करेगा, लेकिन उसने रेप किया।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेप के दौरान बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तौसीफ महिला मार्शल का लगातार यौन शोषण कर रहा था। महिला बदनामी के डर से उसका अत्याचार सहती रही। लेकिन जब तौसीफ की प्रताड़ना नहीं रुकी तो उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली के खजूरी खास थाने में इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तौसीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।