Delhi: पहाड़गंज के कई होटलों पर रेड पड़ी। पहाड़गंज के कई होटल अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहाँ देह व्यापार, अश्लील नाच, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसे कृत्य हो रहे हैं। यहाँ मौजूद करीब सात सौ से अधिक होटलों वाले इस इलाके के कई होटलों में रात में अय्याशी का मंच सज जा रहा है। इसी के पर्दाफ़ाश के लिए पिछले दिनों देर रात मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो जगहों पर छापा मारकर देह व्यापार व अश्लील नाच के मामले का पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ा भी गया है। दोनों मामले को लेकर पहाड़गंज थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

पुलिस बनी नकली ग्राहक, खुलवाए कई राज!
जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक स्पा में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर की टीम गोल्डन यूनिसेक्स सैलुन में पहुंची। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। वहां उसे मोहम्मद तस्लीम नामक शख्स मिला। उसने बताया कि मसाज एवं शारीरिक संबंध बनाने के दो हजार रुपये लगेंगे। नकली ग्राहक बने हवलदार ने दो हजार रुपये दिए तो उसके समक्ष दो लड़कियों को बुलाया गया। इनमें से एक लड़की को नकली ग्राहक ने पसंद कर लिया। वह लड़की उसके साथ केबिन में चली गई। इस बीच नकली ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: Delhi High Court ने Amazon को सुनाया बड़ा फैसला! इस पाकिस्तानी उत्पाद की भारत में बिक्री होगी बंद…
Delhi की पहाड़गंज थाना पुलिस पर खड़े हुए सवाल!
पहाड़गंज इलाके में अश्लील नाच मामले में दो माह में यह तीसरी छापेमारी है। गत अक्टूबर में भी क्राइम ब्रांच ने अश्लील नाच के मामले में एक क्लब में छापा मारा था। इसी तरह अक्टूबर में ही मध्य जिला पुलिस की टीम ने यहां के एक क्लब में छापा मारकर अश्लील नाच करते हुए लड़कियों को पकड़ा था। इसे लेकर भी एफआइआर दर्ज की गई थी। इन प्रकरण से स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लाेगों का आराेप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से कुछ होटलों में अश्लीलता खेल चल रहा है।