Thursday, December 7, 2023
HomenewsDelhi News: चीन से पैसे लेकर देश विरोधी काम कर रहे थे...

Delhi News: चीन से पैसे लेकर देश विरोधी काम कर रहे थे ये लोग..? पड़ रहे ताबड़तोड़ छापे…

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने वेबसाइट न्यूजक्लिक के 30 से ज्यादा लोकेशन पर रेड की है। कुछ पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश और परंजॉय गुहा ठाकुरता नाम शामिल हैं। मुंबई में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर भी मुंबई पुलिस की एक टीम पहुंची है। मगर उनके घर हुई किसी भी तरह की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अब तक कुछ नहीं कहा है। दिल्ली पुलिस के तरफ से यह कार्रवाई UAPA के तहत की गई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के आधार पर हुई रेड

5 अगस्त को आए न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फंड दिया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को फ़ैलाने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंड करती हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। ख़बरों की माने तो अभिसार शर्मा, उर्मिलेश समेत कई पत्रकारों को लम्बे समय तक के लिए जेल की हवा खानी पर सकती है। उनपर IPC की धारा 153A के अलावा यूएपीए की धाराएं 13, 16, 17, 18 और 22 लगाई गई है।

जब्त हुए पत्रकार के लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन यह भी पढ़ें

जिन पत्रकारों के घर छापा मारा गया, उनमें प्रमुख रूप से प्रबीर पुरकायस्थ, संजय राजौरा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, परंजॉय गुहा ठाकुरता, ऑनिंदो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और सोहेल हाशमी का नाम शामिल है। आई खबर के अनुसार ये सभी पत्रकार न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक से जुड़े हुए हैं। इनमें से कई पत्रकारों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि पुलिस ने उनके घरों में रेड डाली है और उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments