Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव का बवाल सामने आ गया है जिसमें आम पार्टी (आप) जीत दर्ज करती दिख रही है। वहीं बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी को करारी टक्कर दी है। हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन में बेहद खराब देखने को मिला है। इसी बीच सामने आए रुझानों में कुछ ऐसी सीटें हैं जहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच इस कदर टक्कर बनी हुई है कि जीत किसी की भी हो सकती है। दरअसल, दोनों पार्टियों के बीच वोटों की गिनटी में अंतर बेहद कम दिख रहा है जिस कारण पासा किसी भी ओर पलट सकता है।
इस प्रत्याशी ने मारी बाज़ी!
मलका गंज में भारीतय जनता पार्टी की रेखा आगे चल रही थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी के गुड्डी देवी जाटव उन्हें करारी टक्कर दे रही हैं। भाजपा की रेखा को जहां 3519 वोट मिले वही गुड्डी देवी जाटव को- 3488 वोट मिले है। दोनों के बीच केवल 31 वोटों का अंतर है। इसी वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे है की मलका गंज की सीट पर कहीं दोनों प्रत्याशियों के बीच ताई न हो जाए। लेकिन आखिरकार इस सीट पर भाजपा की प्रत्याशी रेखा ने बाज़ी मार ली है।
Read More: Delhi MCD Results: Owaisi की पार्टी AIMIM ने दिखाई धमक! इन दो सीटों पर…
Delhi MCD Result: भाजपा ने दिखाई धमक!
तीन तत्कालीन निगमों: उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के विलय के बाद ये दिल्ली के पहले नगर निगम चुनाव हैं और वार्डों का परिसीमन। 2022 के चुनाव में कुल 250 वार्डों में मतदान हुआ था। मलका गंज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पुराने का हिस्सा था। आपको बता दें की आप के दिलीप कुमार पांडे 3 तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक (विधायक) हैं और भाजपा के मनोज कुमार तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद (सांसद) हैं, जिसका मलका गंज एक हिस्सा है।