Bihar: अभी हाल में ही मध्य प्रदेश की एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां एक MBA की पढ़ाई करने वाला लड़का किसी शादी में बिना बुलाए खाना खाने चला गया। इसके बाद वहा लोगों ने पकड़कर जूठे बर्तन धुलवाए गए थे। इस घटना का वीडियो खासा चला था और लोगों ने शादी वाले परिवार की हर इस हरकत पर नाराजगी जताई थी। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है लेकिन इस मामले में लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं।
MP : शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचा MBA का छात्र, लोगों ने युवक से धुलाए बर्तन
***********************
और बिहार मे :: pic.twitter.com/R25oCuKlTR— Indian Doctor🇮🇳 (@Indian__doctor) December 1, 2022
दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठा युवक!
यह वायरल वीडियो बिहार की बताई जा रही है। इसमें एक लड़का शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठा है। वो दूल्हे से कहता है कि हमें नहीं पता कि आपका नाम क्या है और आप कहां के हैं. हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है। इसलिए हम इस शादी में बिना बुलाए खाना खाने आ गए हैं। आपको कोई दिक्कत तो नहीं है ना?’ इस पर दूल्हा कहता है कि कोई दिक्कत नहीं है। आप तो खा लीजिए। हॉस्टल में बच्चा लोगों के लिए भी खाना लेते जाना.’ दूल्हे की इस प्रतिक्रिया ने सबका दिल जीत लिया है।

Bihar के दूल्हे राजा ने जीता सबका दिल!
इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि ये होती है इंसानियत। लोगों ने इसे मध्य प्रदेश वाले मामले से जोड़ दिया। कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं। कुछ मध्य प्रदेश वाली घटना के लोगों जैसे और कुछ इस दूल्हे जैसे। वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम आलोक है और वो बिहार का रहने वाला है। लोगों ने इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं।