मनोज तिवारी की दिल्ली भाजपा अध्य्क्ष से छुट्टी,उनके जगह इस नेता को सौंपी गई दिल्ली की कमान….

दिल्ली की विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी की अध्यक्षता में लड़ा गया था! जिसमें भारतीय जनता पार्टी को हार हासिल हुई! दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बुरी तरह हार होने के बाद मनोज तिवारी पर गाज गिरी है! भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी को उनके अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है!

आपकी जानकारी के लिए बता दे मनोज तिवारी को उनके अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है! भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को बिहार और यूपी के वोट बैंक को ध्यान में रखकर बनाया था कि वह दिल्ली चुनाव में वोटरों को लुभाएंगे! इसका उल्टा ही हो गया मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे!

 

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर नए अध्यक्ष को बधाई भी दी है! उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @BJP4Delhi के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.. नये प्रदेश अध्यक्ष भाई @adeshguptabjp जी को असंख्य बधाइयाँ!”

HumLog
HumLoghttp://humlog.co.in/
HumLog.co.in समाचारों व विचारों का ऐसा पोर्टल, जो आप तक उन ख़बरों को लाता है, जिन्हें भारत की मेनस्ट्रीम मीडिया अक्सर दबा देती है या नजरअंदाज करती है.
RELATED ARTICLES

Most Popular