AAP विधायक को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा! वीडियो वायरल

आपने नेताओं पर स्याही फेंके जाने के मामले के बारे में तो काफी सुना होगा। लेकिन किसी नेता पर हाथ उठाये जाने की वारदात काफी कम ही देखने को मिलते है। लेकिन दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी(AAP) में तो काफी अजीबो गरीब स्थिति देखने को मिली। यहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पार्टी के ही विधायक पर हाट उठा दिया। मामला इतना बिगड़ गया की इलाके में भगदड़ मच गयी। किसी ने इस पुरे घटनाक्रम किओ वीडियो बना ली जो की अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कार्यकर्ताओं ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर…

आपको बता दें की AAP विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान यह घटना हुई। बैठक के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया। AAP के आक्रोशित कार्यकर्ता विधायक के साथ मा रपीट शुरू कर दिया। इस दौरान उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी करते हैं। जैसे ही यादव बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तो कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते हैं। आखिर में खुद को बचाने के लिए विधायक को मौके से भागना पड़ा।

Read More: MCD Election में नहीं मिला टिकट तो टावर पर चढ़ गए AAP नेता हसीब उल हसन! देखें वीडियो..

AAP

AAP विधायक पर है टिकट बेचने का आरोप!

बताया जा रहा है कि विधायक गोला ताजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। जहां पैसे लेकर टिकट बांटने का आ रोप लगाकर उनके साथ मा रपीट की गई। विधायक ने छावला थाने में मा रपीट की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। BJP नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular