अब घर बैठे बदल सकते हैं आप अपने Aadhaar Card से जुड़ा फोन नंबर! ये है तरीका

Aadhaar Card आज के डिजिटल युग में भी काफी काफी ज़रूरी दस्तावेज है। आम आदमी की रोजमर्रा के जीवन में भी इस दस्तावेज का बहुत महत्त्व है। आधार कार्ड के जरिए आज लाखों काम एक क्लिक के जरिए होते हैं। अगर हमारे आधार कार्ड में किसी भी तरह की गलती है तो इससे हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार है। भारत सरकार ने कुछ दस्तावेजों को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप आधार कार्ड पर कोई विवरण ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए। यदि मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत नहीं है, तो ऐसा करने के लिए आपको स्थायी नामांकन केंद्र पर जाना होगा।

Aadhar Card
ये तरीका है आसान!

आप व्यक्तिगत कारणों से या किसी अन्य स्थान पर प्रवास के कारण Aadhaar Card पर मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। यदि आप मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो आपको स्थायी नामांकन केंद्र पर जाना होगा। स्थायी नामांकन केंद्र पर जाएँ। आप https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx?AspxAutoDetectCookieSupport=1 पर नजदीकी आधार सेवा केंद्र ढूंढ सकते हैं। जब आप नामांकन केंद्र पर जाएं तो आपको आधार कार्ड ले जाना चाहिए। आप अपडेट के लिए अनुरोध कर सकते हैं। एक बार अनुरोध संसाधित हो जाने के बाद, आपको एक अद्यतन अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त होगी। यूआरएन की मदद से अनुरोध की स्थिति की जांच की जा सकती है। मोबाइल नंबर बदलने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

Read More: Fact Check: 2000 के नोट पर बैन लगने की खबर की जानें सच्चाई! सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल…

Aadhaar Card

Aadhaar Card अपडेट का ये भी है तरीका!

आपको जब भी इससे जुड़ी हुई आपको किसी भी परेशानी की सामना करना पड़े तो अपने नजदीकी आधार कार्ड सेवा केंद्र पर जाना है। अगर आप भीड़ भाड़ में नहीं जाना चाहते हैं तो आप पहले से आधार कार्ड बदलाव को लेकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। जिसमें आप कभी भी फ्री रहते हैं उस समय का टाइम पीरियड का चुनाव करें। यानी आप अपने चुने हुए टाइम पीरियड के अनुसार आधार कार्ड सेवा केंद्र पर विजिट कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular